भारतीय राजनीती और इंदिरा गांधी
DOI:
https://doi.org/10.7492/ng9bbz13Keywords:
महिला प्रधानमंत्री, भारतीय राजनीति, सार्वजनिक क्षेत्र, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, परमाणु शक्ति, परमाणु परीक्षण, हरित क्रांति, ऑपरेशन ब्लू स्टार, अलगाववादी, आंदोलन, आपातकाल, राजनीतिक विरासतAbstract
भारतीय राजनीति में इंदिरा गांधी का एक महत्वपूर्ण स्थान है। वे भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और अपने दृढ़ नेतृत्व, आर्थिक नीतियों, और सख्त निर्णयों के लिए जानी जाती हैं। इंदिरा गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नेता थीं और उन्होंने 1966 से 1977 और फिर 1980 से 1984 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। वे भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बेटी थीं। उन्होंने कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए हरित क्रांति को बढ़ावा दिया, जिससे भारत खाद्य सुरक्षा के मामले में आत्मनिर्भर बन सका। सार्वजनिक क्षेत्र को मजबूत करने और गरीबों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ देने के लिए उन्होंने 1969 बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में भारत की जीत के बाद 1971 में बांग्लादेश का निर्माण हुआ। भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने के लिए 1974 में पहला सफल परमाणु परीक्षण किया गया।
1975 से 1977 में उन्होंने आपातकाल घोषित किया, जिसमें नागरिक स्वतंत्रताओं पर अंकुश लगाया गया और विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया गया। पंजाब में अलगाववादी आंदोलन को कुचलने के लिए स्वर्ण मंदिर में 1984 में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ नामक ऑपरेशन कर सैन्य कार्रवाई की गई, जिससे सिख समुदाय में असंतोष बढ़ा। जिसकारण 31 अक्टूबर, 1984 को ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद उनके सिख अंगरक्षकों ने उनकी हत्या कर दी। उनकी राजनीतिक विरासत आज भी भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण मानी जाती है। इंदिरा गांधी का शासनकाल भारतीय राजनीति में निर्णायक मोड़ साबित हुआ। वे एक सशक्त नेता थीं, जिन्होंने भारत की दिशा को बदलने वाले कई बड़े फैसले लिए।