घरेलू हिंसा और महिला उत्पीड़न: एक समाजशास्त्रीय अध्ययन
DOI:
https://doi.org/10.7492/w56j2v27Abstract
यह शोध-पत्र “घरेलू हिंसा और महिला उत्पीड़न: एक समाजशास्त्रीय अध्ययन” महिलाओं के विरुद्ध हो रही घरेलू हिंसा की प्रकृति, स्वरूप, कारण और सामाजिक प्रभावों का विश्लेषण करता है। घरेलू हिंसा न केवल महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि उनके सामाजिक अस्तित्व और आत्म-सम्मान पर भी गंभीर आघात पहुँचाती है। अध्ययन में यह देखा गया है कि पारिवारिक संरचना, पितृसत्तात्मक मानसिकता, आर्थिक निर्भरता, शिक्षा का अभाव, और सामाजिक-सांस्कृतिक परंपराएँ घरेलू हिंसा के प्रमुख कारणों में शामिल हैं। शोध में इस बात का भी विश्लेषण किया गया है कि किस प्रकार समाज में व्याप्त लिंग असमानता और सामाजिक मान्यताएँ महिलाओं को हिंसा सहने के लिए विवश करती हैं।
Downloads
Published
2011-2025
Issue
Section
Articles


